अयोध्या में कल पकड़े गए संदिग्धों को लेकर यूपी एटीएस ने किया प्रेस नोट जारी


लखनऊ – अयोध्या में कल पकड़े गए संदिग्धों को लेकर यूपी एटीएस ने किया प्रेस नोट जारी।

गैंगस्टर सहित दो उसके साथियों को किया एटीएस ने गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश और राजस्थान का गैंगस्टर शंकरलाल दुसाद गिरफ्तार।

साथी अजीत कुमार शर्मा और प्रदीप पुनिया के साथ एटीएस ने किया गिरफ्तार।

अयोध्या में रेकी कर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था शंकरलाल दूसाद।

अयोध्या में त्रिमूर्ति होटल के पास से की गई गिरफ्तारी।

सफेद रंग की स्कॉर्पियो में थे सवार। पकड़े न जाए इसलिए श्रीराम का झंडा था लगाया।

खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर सुखबिंदर गिल उर्फ सुक्खा गैंग का है करीबी शंकरलाल दुसाद।

व्हाट्सएप कॉल से होती थी दोनो की बात।

सुक्खा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दुसाद को किया था तैयार।

उसके और खालिस्तानी समर्थको की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई को जिम्मेदार बताया था।

2023 सितंबर में हुई थी कनाडा में सुखबिंदर की हत्या।

गैंगस्टर राजू ठेहट के मारे जाने के बाद उसके गैंग को संचालित कर रहा था दुसाड।

विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक हरमिंदर सिंह ने दिया था दुसाद को निर्देश।

अयोध्या के तमाम संवेदनशील स्थलों की रेकी कर उसके नक्शे उसे भेजो।

जिसके बाद किसी घटना को देना था अंजाम, जिसके लिए सामग्री भी उपलब्ध कराने के थे निर्देश।

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस एसएफजे के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना मेंबर बता इनके सपोर्ट में एक आडियो किया था वायरल, जिसकी जांच भी कर रही एटीएस।

फेक आई डी, फर्जी सिमकार्ड, स्कॉर्पियो बरामद।

एटीएस मुख्यालय में किया गया सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *