महिला टीचर ने मुस्लिम छात्र को उसी क्लास के लड़कों से लगवाए थप्पड़, वायरल हो रहा VIDEO pic.twitter.com/vh1UZ9BbtR
— Inside News 24×7 (@insidenews24x7) August 25, 2023
मुज्जफरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला टीचर के मुस्लिम छात्र को थप्पड़ पड़वाने का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला को वीडियो में हिंदू बच्चों को बुलाकार मुस्लिम छात्र को थप्पड़ मारने को कहते सुना जा सकता है. इस वीडियो को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने कहा कि उन्होंने वायरल वीडियो देखा है. शिक्षा विभाग से आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है. बाल अधिकार निकाय ने भी महिला टीचर पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच कर की जा रही है कि क्या टीचर की हरकत सांप्रदायिक प्रकृति की थी. वीडियो में टीचर ने सांप्रदायिक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी पुष्टि पुलिस ने भी की है.
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा, “हमने एक वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है. एक महिला टीचर कुछ स्कूली छात्रों को मैथ की क्लास में टेबल न सीखने पर अपने क्लासमेट (मुस्लिम छात्र) को थप्पड़ मारने के लिए कह रही हैं. हमने वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से भी बात की है.”
वीडियो में महिला टीचर को सांप्रदायिक टिप्पणी करते सुना जा सकता हैं. टीचर कहती हैं, “मुस्लिम बच्चों की मांएं अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं. वे उनकी शैक्षणिक गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं.” पुलिस अधिकारी ने बयान में कहा, “हमने बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित कर दिया है. टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
