उत्तर प्रदेश में शरद ऋतु की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। दिन में नवंबर की गुलाबी धूप और रातें सर्द होने लगी हैं। ज्यादातर इलाकों में तड़के सुबह कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम आने वाले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। बुधवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक के लगभग 12 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। बुधवार का प्रदेश भर में माैसम साफ रहा और दिन में गुनगुनी धूप खिली। माैसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में अभी कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इससे दिन में तो तापमान औसत बना रहेगा लेकिन सुबह और शाम के समय सर्दी में और इजाफा शुरू हो जाएगा। वहीं कोहरे का विस्तार प्रदेश के तराई और पूर्वांचल में दिखाई देगा। दिन के अधिकतम तापमान में अभी कुछ खास बढ़ोतरी के आसार नहीं है।
बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक बरेली, मेरठ, कानपुर शहर, बाराबंकी, हरदोई, वाराणसी जैसे लगभग 10 जिलों में रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।
राजधानी में सुबह बढ़ेगा कोहरा
राजधानी में दिन में गुनगुनी धूप रही। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। इसके बावजूद माैसम सुहाना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन-चार दिन में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। वहीं, सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी बढ़ेगा।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
