एकाना स्टेडियम में रुद्राज़ धराशायी
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 2025 ANAX UPT20 (विश्व समुद्र द्वारा संचालित) के 19वें मैच में कानपुर सुपरस्टार्स ने काशी रुद्राज़ को 128 रन से मात दी।
आदर्श का शतक, मिश्रा का कमाल
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कानपुर ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 55 गेंदों पर नाबाद 113 रन ठोके, जिसमें 12 छक्के शामिल थे। वहीं गेंदबाज़ी में शुभम मिश्रा ने तीन ओवरों में सिर्फ 6 रन देकर 5 विकेट झटके।

धीमी शुरुआत, विस्फोटक अंत
कानपुर 10 ओवरों में सिर्फ 54 रन ही बना पाया था। लेकिन अंत के ओवरों में आदर्श ने गियर बदला।
18वें ओवर से आए 23 रन
19वें से 27 रन
आखिरी ओवर से 29 रन
आदर्श ने शतक 51 गेंदों में पूरा किया और पारी का अंत नाबाद 113 रन पर किया।
रुद्राज़ की पारी बिखरी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी रुद्राज़ की शुरुआत खराब रही। कप्तान करण शर्मा पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अंकुर शर्मा और अन्य गेंदबाज़ों ने दबाव बनाया और स्कोर 27/4 हो गया। इसके बाद शुभम मिश्रा ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट निकाले और पूरी टीम 15 ओवर में 70 रन पर सिमट गई।
कानपुर सुपरस्टार्स ने 2025 एएनएएक्स यूपीटी20 (विश्व समुद्र द्वारा संचालित) में मंगलवार को काशी रुद्राज़ को सीज़न के सबसे कम स्कोर पर ढेर कर अपनी दूसरी बड़ी जीत दर्ज की।

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में कानपुर ने तालिका में शीर्ष पर चल रही रुद्राज़ को 128 रनों से हराया। इस जीत का श्रेय आदर्श सिंह की धमाकेदार शतकीय पारी और शुभम मिश्रा की शानदार गेंदबाज़ी को जाता है।
आदर्श ने शानदार शतक जड़ा और मिश्रा ने पांच विकेट लेकर जीत पर मोहर लगाई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कानपुर ने मुश्किल परिस्थितियों में 20 ओवरों में तीन विकेट पर 198 रन बनाए और फिर काशी रुद्राज़ को महज़ 70 रन पर समेट दिया।

कुछ पारियां ऐसी होती हैं जिन्हें देखने वाले कभी भूल नहीं पाते और आदर्श ने दर्शकों को ऐसी ही पारी दिखाई। पिछली भिड़ंत में भी आदर्श ने शतक जमाया था, हालांकि टीम हार गई थी, लेकिन इस बार उन्होंने उस पारी को और बड़े अंदाज़ में दोहराया।
चौथे ओवर में आदर्श बल्लेबाज़ी के लिए उतरे, जब शौर्य सिंह और दीपक राजपूत जल्दी-जल्दी आउट हो गए थे। शुरुआत में बल्लेबाज़ी आसान नहीं थी, रन धीरे-धीरे आ रहे थे और कानपुर 10 ओवर में दो विकेट पर 54 रन ही बना पाया।
इसके बाद 11वें ओवर में समीर रिज़वी ने चौका और छक्का लगाया, जबकि आदर्श ने धीरे-धीरे गियर बदला। 13वें ओवर तक स्कोर 85/3 था। लेकिन अंतिम ओवरों में आदर्श ने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया।
आदर्श ने 51 गेंदों पर शतक पूरा किया और अंत में 55 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाकर लौटे। उनकी पारी में 12 छक्के शामिल थे, जिनमें से 10 छक्के उन्होंने अपनी पारी की अंतिम 19 गेंदों में लगाए।

जवाब में काशी रुद्राज़ की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान करण शर्मा पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। अंकुर शर्मा ने अपने पहले ओवर में दो बल्लेबाज़ों को बोल्ड किया और 7वें ओवर तक स्कोर 27/4 हो गया। इसके बाद बल्लेबाज़ संभल ही नहीं पाए।
शुभम मिश्रा ने तीन ओवरों में केवल 6 रन देकर 5 विकेट झटके और रुद्राज़ को 15वें ओवर में 70 रन पर समेट दिया।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
कानपुर सुपरस्टार्स – 198/3, 20 ओवर (आदर्श सिंह 113\55, समीर रिज़वी 29; सुनील कुमार 1/26, कार्तिक यादव 1/29)
काशी रुद्राज़ – 70 ऑल आउट, 15 ओवर (यशोवर्धन सिंह 24, उवैस अहमद 3; शुभम मिश्रा 5/6, अंकुर शर्मा 2/23)
परिणाम: कानपुर सुपरस्टार्स 128 रनों से जीते।
मैन ऑफ द मैच: आदर्श सिंह
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
