यूपी टी20 लीग का दूसरा सीजन 25 अगस्त से शुरू होकर 14 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस सीजन का पहला मुकाबला काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यूपी टी20 लीग के दूसरे सीजन का आगाज 25 अगस्त से होगा जिसमें पहला मुकाबला पहले सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली काशी रुद्रास और मेरठ मेरवरिक्स की टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रुद्रास ने पहले सीजन के फाइनल में मेरठ मेरवरिक्स के खिलाफ 147 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्हें 7 विकेट से मात दी थी। यूपी टी20 लीग टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपरस्टार्स, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मेवरिक्स की टीम है।
दूसरे सीजन में इस तरह का रहेगा पूरा फॉर्मेट
दूसरे सीजन के फॉर्मेट को लेकर बात की जाए तो उसमें सभी टीम को अन्य टीम के खिलाफ लीग स्टेज चरण में 2 मुकाबले खेलने होंगे इसके बाद टॉप-4 में रहने वाली टीमों को प्लेऑफ में जगह मिलेगी। यहां पर पहले स्थान पर रहने वाली टीम क्वालीफायर-1 में भिड़ेंगी इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा जबकि पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम से भिड़ेगी और इसमें जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहले क्वालीफायर में जीत हासिल करने वाली टीम से भिड़ेगी। इस बार दूसरे सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें फाइनल 14 सितंबर को होगा वहीं सभी मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यूपी टी20 लीग के मुकाबले कब और कहां देख सकते लाइव?
यूपी टी20 लीग 2024 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा की एप और वेबसाइट के अलावा फैन कोड की ऐप और वेबसाइट दोनों पर किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश टी20 लीग 2024 का आयोजन एकाना स्टेडियम, लखनऊ में हुआ है, जो कि इस लीग का एक महत्वपूर्ण स्थल बन गया है। यहाँ पर इस लीग के बारे में कुछ प्रमुख बातें:
1. मैचों का आयोजन: एकाना स्टेडियम में इस टी20 लीग के कई मैच खेले जाएंगे। यह स्टेडियम अपनी आधुनिक सुविधाओं और शानदार पिच के लिए जाना जाता है, जो टी20 क्रिकेट के लिए आदर्श है।
2. टीमें और खिलाड़ी: उत्तर प्रदेश टी20 लीग में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें स्थानीय और उभरते हुए क्रिकेटर खेल रहे हैं। लीग में प्रत्येक टीम में स्थानीय खिलाड़ी और संभावित सितारे शामिल हैं।
3. फार्मेट और प्रतियोगिता: लीग का फार्मेट आम तौर पर ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड पर आधारित होता है। हर टीम एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलती है, और सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाली टीमें प्लेऑफ़ और फाइनल में पहुंचती हैं।
4. स्थानीय समर्थन और उत्साह: लखनऊ और उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह लीग एक बड़ा अवसर है, और स्थानीय दर्शकों का उत्साह और समर्थन इस लीग की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
5. उद्घाटन और प्रमुख इवेंट्स: उद्घाटन मैच और अन्य प्रमुख इवेंट्स के दौरान स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
