
बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या तड़के ही शुरू हो गई। सीएम योगी ने देवीपाटन में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां मां से सुखी-स्वस्थ प्रदेश की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम ने महंत अवेद्यनाथ समेत अनेक संतों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर माथा टेका।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला भी गए। यहां पर उन्होंने गायों व बछड़ों को गुड़, चना खिलाया। गोप्रेम व गोसेवा के लिए विख्यात गोरक्षपीठाधीश्वर की एक आवाज पर गोशाला की गाय-बछड़े दौड़ते चले आए। इस दौरान मंदिर के महंत भी मौजूद रहे।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
