Kanpur: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, परिजन बोले- दोस्तों संग गया था फिल्म देखने, फोन आ रहा था स्विच ऑफ


एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है।

 

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के मर्दनपुर में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। वहीं, मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मर्दनपुर मेहरबान सिंह का पुरवा में एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तात्याटोपे नगर दरोगा चौराहे के पास रहने वाली सरस्वती देवी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अनिल उर्फ साहिल (26) के रूप में की। परिजनों की हालत रो-रोकर बेहाल है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार शाम को साहिल दोस्तों के साथ फिल्म देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद देर शाम के एक अंजान नंबर से फोन करके साहिल ने पत्नी से कहा कि अभी घर आएगा, तो दवा दिलाने ले चलेगा। देर शाम घर नहीं लौटने पर पत्नी ने फोन किया, तो स्विच ऑफ मिला।

जांच कर की जाएगी अग्रिम कार्रवाई

दोस्तों और नजदीकियों के यहां खंगाला, लेकिन साहिल का कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोगों ने गुजैनी थाने पर भी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने सुबह तक देख लेने की बात कही थी। एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *