Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से छल लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फतेहपुर जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुधवार शाम अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में चार युवतियां, एक किशोर और युवक शामिल है। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िताें का हाल जानने के लिए डीएम अस्पताल पहुंचीं। गाजीपुर थाना क्षेत्र शाखा गांव निवासी रहिमाल रैदास की पुत्री गायत्री देवी (18), सुखराज की पुत्री सोनम (19), राजकुमार की पुत्री प्रियंका (17) व बुधराज की पुत्री सोनी (18) शाम को खेत से धान की पौध लगाकर घर लौट रही थीं। चारों गांव किनारे पहुंची थीं तभी बिजली गिरने में चपेट में आ गई। मौके पर गायत्री, सोनम की मौत हो गई। प्रियंका व सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
