लखनऊ के रिहायशी इलाके में चल रहा अवैध कारखाना धधका, धमाकों से दहशत


चौक में आगा बाकर इमामबाड़े के पास रिहायसी इलाके में प्लास्टिक के खिलौनों और बच्चों की पढ़ाई वाले टेबल बनाने वाले कारखाने में शुक्रवार शाम आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर रके थिनर और केमिकल के कैन फटने से ताबड़तोड़ कई धमाके हुए। घटना से अफरा-तफरी मच गई। चौक फायर स्टेशन के पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से पौने घंटे में आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही की आग अंदर वेल्डिंग के लिए रखे सिलेंडर तक नहीं पहुंची। वहां पहुंचती तो हादसा बड़ा होता। पाटानाला निवासी जुल्फिकार का आगा बाकर इमामबाड़े के पास प्लास्टिक के खिलौने और बच्चों की स्टडी टेबल बनाने का कारखाना है।

शुक्रवार शाम कर्मचारी पड़ोस स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे, जबकि जमील बाहर खड़ा था। धुआं और आग की लपटें कारखाने से निकलती देख वह शोर मचाने लगा। पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू होते देखकर दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में अन्य कर्मचारी और कारखाना मिलाक जुल्फिकार भी पहुंच गए। चौक फायर स्टेशन से एफएसओ पुष्पेंद्र पहुंचे। पुलिस भी पहुंच गई। चारों ओर काला दमघोंटू धुआं फैल गया। अंदर रखे कमेकिल के ड्रम और कैन फटने से ताबड़तोड़ धमाके हुए। इससे आग और भयावह हो उठी। दमकल कर्मियों ने चारों ओर से घेरकर फायर फाइटिंग शुरू की। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते काबू पा लिया गया था। संभवत: आग शार्ट सर्किट से लगी थी।अग्निसुरक्षा उपकरण न एनओसीकारखाने में अग्नि सुरक्षा उपकरण भी मानक के अनुरूप नहीं थे। न ही पानी की व्यवस्था कहीं आस पास थी।

एफएसओ ने बताया कि इस संबंध में कारखाना मालिक को नोटिस दी जाएगी। कारखाने की अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं थी। बिना रजिस्ट्रेशन के कारखाना अवैध रूप से चल रहा था।तीन मंजिला मकान की सीढ़ियों पर लगी आगमदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित तीन मंजिला इमारत की सीढ़ियों में गु्रुवार देर रात आग लग गई। आग से सीढ़ियों पर रखा कबाड़ और फर्नीचर जल गया। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग पीसी जैन की तीन मंजिला इमारत में दूसरे तल की सीढ़ियों पर रखे कबाड़ में लगी थी। आग की लपटें बढ़ी और तीसरे तल की भी सीढ़ियां चपेट में आने से जलने लगी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दो गाड़ियां और हाईड्रोलिक प्लेटफार्म लेकर पहुंचे। हालांकि कोई फंसा नहीं था। खिड़कियों से धुआं बाहर निकाला गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। आग शार्ट सर्किट से लगी थी।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *