अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत, जानिए सरकार से लेकर CMS की तैयारी


अंतरिक्ष वैज्ञानिक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कल लखनऊ पहुंच रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका अभिनंदन करेंगे। शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा।

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अपने शहर लखनऊ में भव्य स्वागत की तैयारी हो रही है। उनके घर के बाहर की सड़क भी बनने लगी है। एयरपोर्ट से वीआईपी गेस्ट हाउस तक स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सड़क और पार्क का नामकरण भी शुभांशु के नाम पर…

लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के अनुभवी पायलट हैं। वे एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा बने और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पहुंचने वाले पहले भारतीय के तौर पर इतिहास रच दिया है। इस मिशन में उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग पूरे किए और दुनिया भर के छात्रों से सीधे जुड़े। भारत लौटने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरिक्ष से लाया हुआ तिरंगा और मिशन पैच भेंट किया था।

CMS करेगा विशेष स्वागत

शुभांशु शुक्ला लखनऊ के सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्र रहे हैं। अब उनके सम्मान में CMS स्कूल की ओर से खास तैयारियां की जा रही है। उनके सम्मान में परेड, स्वागत समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। सीएमएस के मीडिया प्रमुख ऋषि खन्ना ने बताया कि CMS के छात्र और भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपनी ऐतिहासिक अन्तरिक्ष यात्रा सम्पन्न कर 25 अगस्त को लखनऊ पधार रहे हैं। CMS के 63,000 छात्र अपने अग्रज शुभांशु के अभूतपूर्व स्वागत हेतु तत्पर हैं।

कल सुबह 9 बजे शुभांशु शुक्ला खुली जीप में लखनऊ की जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए एअरपोर्ट से सीएमएस गोमती नगर विस्तार कैंपस ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। जहां छात्र विशाल मार्च निकालकर उन्हें सैल्यूट करेंगे। इसके बाद शुभांशु के सम्मान में सीएमएस गोमती नगर एक्सटेंशन कैंपस ऑडिटोरियम में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। फिलहाल शुभांशु शुक्ला लखनऊ आ रहे हैं। यह लखनऊ के लिए एक गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कमाल कर दिया है। लखनऊ को एक नई पहचान दिलाई है। तैयारियां जोरों पर है।

Photo : Inside News 24x7
Photo : Inside News 24×7

लखनऊ का नाम अंतरिक्ष की ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले शुभांशु शुक्ला का स्वागत अब राजधानी ऐतिहासिक अंदाज़ में करने जा रही है। नगर निगम ने उनके सम्मान में भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां तक कि उनके घर के सामने की सड़क भी बनाई जा रही है। एयरपोर्ट से लेकर वीआईपी गेस्ट हाउस तक का पूरा रास्ता स्वागत द्वारों और बैनरों से सजेगा। नगर निगम का दावा है कि स्वागत बहुत शानदार होगा। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि वे स्वयं एयरपोर्ट पर शुभांशु शुक्ला का स्वागत करेंगे। उनके साथ नगर निगम कार्यकारिणी के सभी सदस्य, पार्षद और अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। निगम की ओर से विशेष वाहन काफ़ि भी तैयार किया जा रहा है, जो उन्हें एयरपोर्ट से वीआईपी गेस्ट हाउस तक लेकर जाएगा।

Photo : Inside News 24x7

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा की गई है कि एयरपोर्ट से गेस्ट हाउस तक हर बड़े चौराहे और मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही नगर निगम ने फूलों से सजावट का भी फैसला लिया है। शहर की सड़कों पर होर्डिंग्स और पोस्टरों के माध्यम से भी नागरिकों को इस ऐतिहासिक गौरव से जोड़ा जाएगा।

शहर में उत्साह का माहौल

शुभांशु शुक्ला के आगमन की खबर मिलते ही राजधानी में उत्साह का माहौल है। विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी नगर निगम के साथ मिलकर स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई कॉलोनियों में तो बच्चों ने रंगोली और पोस्टर बनाने शुरू कर दिए हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल के अनुसार शुभांशु शुक्ला लखनऊ का गर्व हैं। उन्होंने देश और शहर का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। नगर निगम उनके स्वागत को यादगार बनाएगा।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *