उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को वाराणसी मीरजापुर सोनभद्र सहित कई जिलों में मानसून ने दस्तक दिया तो देर शाम झमाझम बरसात के बीच बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुल दस लोगों की मौत हो गई।
पूर्वांचल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
शनिवार को वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र सहित कई जिलों में मानसून ने दस्तक दिया तो देर शाम झमाझम बरसात के बीच बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुल दस लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए।
गाजीपुर और सोनभद्र में हुई सर्वाधिक मौतें
सर्वाधिक चार-चार मौतें गाजीपुर और सोनभद्र जिले में हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर जौनपुर और वाराणसी में एक-एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है।
शनिवार को सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव में विकास यादव (13), मांची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में सीमा (25), बभनी के बरवाटोला (सतबहनी) गांव में रीतेश (छह), बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में प्रमिला (36) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
गाजीपुर में मरदह थाना के देऊपुर गाई गांव में कुमकुम यादव (15) ,मंशा यादव (45), बगही बासी की पुरा गांव निवासी गुलशन राजभर (12), कटयालहंग में ममता यादव (18) की मौत हो गई।
जौनपुर में खेतासराय के पोरई कलां गांव में श्रमिक दासी राजभर (60) की मौत हो गई। वहीं वाराणसी में बड़ागांव के खररिया तालुके विरांव ग्रामसभा के खपड़हवां मौजा में श्याम नारायण पटेल (54) की मौत हो गई।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

