बादल फटने से उत्तरकाशी में आई आपदा, मकान से लेकर घर और दुकान तक बह गए! दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो


उत्तराखंड: उत्तरकाशी में आई प्राकृतिक आपदा के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में घर से लेकर बड़े होटल और मकान तक धराशायी होते नजर आ रहे हैं। लोगों को भी यह नजारा बेहद विचलित कर रहा है। ऐसे में यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दुख जताते भी नजर आ रहे हैं।

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, 4 की मौत!

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया।

मुख्य सचिव और गढ़वाल मंडल आयुक्त की स्थिति पर नजर।

देहरादून के राज्य आपदा परिचालन केंद्र में निगरानी।

SDRF, NDRF, सेना और पुलिस राहत कार्य में जुटी।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से कई दिल दहलाने वाली वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों के घर,मकान और दुकान सब बादल फटने से उसके मलबे के चपेट में आते नजर आ रहे हैं। बादल फटने से पानी का सैलाब आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गया। जिससे बड़े से बड़े होटल और घर भी ताश के पत्तों की तरह बह गए। इससे हुए नुकसान के बारे में अभी पूरी जानकारी का इंतजार है।

 

लेकिन जितनी भी फुटेज सामने आ रही है, वह दिल दुखाने वाली है। उत्तरकाशी के धराली गांव की वीडियोज इंटरनेट पर यूजर्स रिएक्शन और जानकारी के साथ शेयर कर रहे हैं।

जिसमें दिखने वाला नजारा, सिर्फ और सिर्फ दुखी करता है।

धराली में बादल फटने की घटना पर बोले गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान

मुख्यमंत्री को हादसे की सूचना दे दी गई है -सुरेश चौहान

जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को अलर्ट करते हुए बचाव कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं – सुरेश चौहान

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *