मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, छह की मौत और कई लोगों के दबे होने की आशंका


हरिद्वार में एक दुखद घटना हुई। मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई जिसमें कई जान चली गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद भगदड़ मच गई है। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं सातवीं मौत की सूचना है।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हुए हैं।

वहीं नीचे लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि रविवार के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर भर गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना मनसा देवी मंदिर से 100 मीटर पहले सीढ़ी मार्ग पर हुई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट फैलने की अफवाह से इस घटना की आशंका है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

श्रावण मास कावड़ मेले में शिवरात्रि पर्व पर जल चढ़ाने के बाद अमूमन कावड़ यात्री हरिद्वार नहीं पहुंचते हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि जल चढ़ाने के बाद भी बड़ी संख्या में कावड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे। इनमें बड़ी तादाद में कावड़ यात्री मनसा देवी मंदिर पहुंच गए। यही वजह है कि भीड़ बढ़ने पर तार टूटने से करंट फैलने की अफवाह फैली और भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी ने तार टूटने या करंट फैलने की खबरों का खंडन किया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पैदल मार्ग पर बिजली का तार टूट कर गिरने से श्रद्धालुओं में मची अफरा तफरी मची है। फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली कर लिया गया है। कई श्रद्धालुओं को अचेत हालत में जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख जताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि अभी तक 35 घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया है‌, जिनमें 15 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ‌इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *