Delhi Firing : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं ने की ताबड़तोड़ फायरिंग


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद गोली चली है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग के बाद बाद मौके पर हडकंप मच गया। फायरिंग में  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस का कहना है कि वकीलों के बीच हुई बहस के बाद गोली चली है। जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर हुई है। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है।

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए कहा, मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं। अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *