ताजमहल को भारत की शान और सबसे अनमोल धरोहर माना जाता है। उत्तर प्रदेश के आगरा में बनी यह इमारत पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती और नायाब डिजाइन के लिए मशहूर है। हर दिन यहां हजारों लोग घूमने आते हैं और इसके नजारे देखकर हैरान रह जाते हैं। लेकिन, जो नजारा आम लोग देखते हैं, वह हमेशा पूरा सच नहीं होता। ज्यादातर पर्यटक केवल वही हिस्सा देख पाते हैं जो पब्लिक के लिए खोला जाता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि यह ताजमहल के उस हिस्से की झलक दिखाता है, जिसे आमतौर पर लोग नहीं देख पाते। वीडियो में कहा गया है कि यहां शाहजहां और मुमताज की असली कब्र मौजूद है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और चर्चा भी कर रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक शख्स सीढ़ियों से नीचे की ओर उतरता है। धीरे-धीरे वह एक कमरे तक पहुंचता है, जो जमीन के अंदर बना हुआ है। यहां वह कब्र दिखाता है और यही दावा करता है कि यह असली कब्रगाह है। दरअसल, जब लोग ताजमहल घूमने आते हैं तो उन्हें जो कब्र दिखाई देती है, वह असल में नकली होती है। इन कब्रों को ‘सिनोटैफ’ कहा जाता है। यह संगमरमर की खूबसूरत नक्काशी वाली कब्रें बीच के हॉल में बनी हुई हैं, जिन्हें देखकर ही लोग ताजमहल की भव्यता का अंदाजा लगाते हैं।
नहीं देखा होगा ताजमहल का यह हिस्सा
असल कब्र इन सिनोटैफ के नीचे बने एक बंद कमरे में मौजूद है। इस हिस्से को आम दिनों में नहीं खोला जाता। केवल खास मौकों पर ही यहां एंट्री मिलता है। यही कारण है कि बहुत कम लोग असली कब्र देख पाते हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पूरी तरह पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि इसमें सचमुच वही असली कब्र दिखाई गई है या नहीं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर bobbykhan2786 नाम के एक यूजर ने डाला था। उन्होंने इसे 5 मई को शेयर किया था। उस समय इसे ज्यादा ध्यान नहीं मिला, लेकिन अब यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि अब तक इसे 83 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 1 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों को इस वीडियो की सबसे खास बात सिर्फ ताजमहल का रहस्य नहीं, बल्कि इसके बैकग्राउंड में बजता मोहम्मद रफी साहब का मशहूर गाना भी लगा। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है जैसे यह गाना इसी वीडियो के लिए बनाया गया हो। एक शख्स ने लिखा, “क्या आप जानते हैं ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत क्या है? रफी साहब की आवाज।” वहीं, किसी और ने कहा, “वो सच में एक उस्ताद थे, उनकी आवाज का कोई मुकाबला नहीं।”
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
