20 मिनट की बारिश में ही लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास सड़क पर हुआ जलभराव, नगर निगम की खुली पोल, जनता में नाराज़गी


स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हर साल ऐसी ही स्थिति बनती है। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। नालों की समय पर सफाई न होना और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। लखनऊ की सड़कों पर कीचड़ और गंदगी के कारण कई जगह फिसलन भी रही। इससे हादसे की आशंका बनी रही। जनता ने नगर निगम से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

स्थिति को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि जाम के दौरान कोई ट्रैफिक पुलिस मौजूद नहीं थी। लोग गलियों से और डायवर्जन लेकर इधर-उधर से निकलने की कोशिश कर रहे थे। बारिश के कारण सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया है।

यहां जलभराव के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं। पैदल चलने वाले लोग भी गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हुए। कई जगह नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों ने इनसाइड न्यूज़ 24×7 को बताया यहाँ हमेशा से ही ऐसी स्तिथि बानी रहती है. 10 मिनट की बारिश में जलभराव हो जाता है. लोगो ने बताया यहाँ के पार्षद मान सिंह यादव से कई बार इस समस्या का हल निकलने के लिए कहा गया है लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है.

अब देखना ये है क्या नगर निगम या उनके पार्षद कोई ठोस कदम उठाते है या नहीं. जनता ने जिनको अपनी समस्याओं के लिए चुना क्या वो जनता के लिए अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करेंगे.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *