स्थानीय पुलिस के अनुसार गुरुवार को मलेशिया के सेट्रंल सेलांगोर राज्य में एक हल्का विमान सड़क पर हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार आठ लोगों और दो बाइक सवार की मौत हो गई। एएफपी के अनुसार विमान हादसे में कम से कम 10 लोग मरे हैं।

मलेशिया बड़ा विमान हादसा हुआ है। लैंडिंग के दौरान सड़क पर प्लेन क्रैश कर गया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार गुरुवार को मलेशिया के सेट्रंल सेलांगोर राज्य में एक हल्का विमान सड़क पर हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसमें सवार आठ लोगों और दो बाइक सवार की मौत हो गई। एएफपी के अनुसार विमान हादसे में कम से कम 10 लोग मरे हैं।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी क्षेत्र में हवाई अड्डे पर उतरने के दौरानमय एक छोटा निजी जेट एक मोटरसाइकिल और एक कार से टकरा गयी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। एक हल्का निजी बिजनेस जेट, छह यात्रियों और दो चालक दल के साथ जा रहा था। घटना दोपहर करीब 2.08 बजे एल्मिना टाउनशिप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
सिविल एविएशन अधिकारी हुसैन उमर ने बताया कि, “कोई आपातकालीन स्थिति नहीं थी, विमान को उतरने की मंजूरी दे दी गई थी।” दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे में बॉडी के दबे होने के आशंका के बीच बचाव व खोज अभियान चलाया जा रहा है। देश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएम) ने कहा कि उड़ान लैंगकॉवी के होलीडे द्वीप से रवाना हुई थी और राजधानी कुआलालंपुर के पास सेलांगोर के सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे के पास पहुंच गया था।
मलेशिया की निजी जेट कंपनी जेट वैलेट Sdn Bhd ने बनाया था विमान
सीएएएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोराज़मान महमूद ने बताया कि विमान ने दोपहर 2.47 बजे सुबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से पहला संपर्क किया था। इसके बाद दोपहर 2.48 बजे लैंडिंग की इजाजत दे दी गई थी। दोपहर 2.51 बजे सुबांग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर दुर्घटनास्थल से धुआं उठते हुए देखा गया। विमान से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो वहां से कोई उत्तर नहीं मीला। दुर्घटनाग्रस्त विमान मलेशिया की निजी जेट कंपनी जेट वैलेट Sdn Bhd द्वारा बनाई गई थी।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
