23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पर असर साफ दिखने लगा है. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं. फिलहाल उनके फॉलोअर्स घटकर करीब 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह संख्या लगातार नीचे जा रही है.

संजय सिंह ने कहा- कार्रवाई होनी चाहिए
इस घटनाक्रम के बीच AAP ने बागी सांसदों पर कड़ा रुख अपनाया है.पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “गैरकानूनी तरीके से हमारे 7 सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं. यह दलबदल कानून के खिलाफ है.” उन्होंने कहा कि कानून स्पष्ट रूप से ऐसी किसी भी टूट को वैधानिक मान्यता नहीं देता और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए.

सदस्यता रद्द करने की भी मांग होगी
संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे. AAP में इस कथित टूट और उसके बाद सोशल मीडिया पर दिख रहे असर ने राजनीतिक बहस को और गरमा दिया है. बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने कल औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन कर ली. राघव चड्ढा का दावा है कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालावील, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी हैं. हालांकि अभी इन चारों सांसदों ने सामने आकर भाजपा ज्वाइन करने की बात नहीं कही है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
