40 रन से जीती राजस्थान की टीम, लखनऊ की घर में एक और शर्मनाक हार


Photo Credit : BCCI
Photo Credit : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। बता दें कि एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था। राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे और 160 रन का टारगेट लखनऊ को दिया। जवाब में लखनऊ की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई और 40 रन से मैच हार गई।

Photo Credit : BCCI
Photo Credit : BCCI

राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से मात दी। भारत रत्न श्री अटल बिहार वाजपेयी एकाना स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी है। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। लखनऊ की जारी सीजन में पांचवीं हार है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम 5वीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ की टीम ने घर पर लगातार सातवां मुकाबला गंवाया है।

Photo Credit : BCCI
Photo Credit : BCCI

 

 

 

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज आयुष बडोनी, कप्तान ऋषभ पंत और अनुभवी बल्लेबाज एडन मार्करम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। निकोलस पूरन ने 25 गेंद में 22 और हिम्मत सिंह ने 15 गेंद में 15 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श 41 गेंद में 55 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट चटकाए।

राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ओवर में दो विकेट गंवाए। यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल खाता नहीं खोल सके। रियान पराग 19 गेंद में 20 और वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर 18 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डोनोवन फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन बटोरे। रवींद्र जडेजा ने 29 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए। शुभम दुबे ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। वहीं लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

राजस्थान के युवा और इस आईपीएल के सबसे चर्चित खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए दर्शक खास उत्साहित नजर आए। हालांकि, वैभव ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके और दो चौकों की मदद से मात्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के छक्के-चौके देखने आए दर्शकों को निराश होना पड़ा। 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *