Kanpur Accident: रामगंगा नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, ऐसे टला बड़ा हादसा


कानपुर में गुरुवार सुबह मजदूरों से भरी एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर रामगंगा नहर गिर गई। बस में चालक समेत 21 लोग सवार थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आईं।

कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर की रेलिंग तोड़ते हुए नहर किनारे जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के चलते दोनों ओर हाईवे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही बिधनू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस व स्थानीय लोग बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई यात्रियों को चोटें आने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह बस कानपुर से कानपुर देहात प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही थी जिसमें 19 यात्री सवार थे जिनको प्राथमिक इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *