मास्टर शेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर बोलीं- आपकी दुआएं चाहिए


पंकज भदौरिया साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विनर बनी थीं. अक्षय कुमार के होस्ट किए गए इस शो में उन्होंने देश की पहली मास्टरशेफ का खिताब जीता था.

मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विनर पंकज भदौरिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और फॉलोअर्स के साथ एक दुखद खबर शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. इस गंभीर बीमारी से उबरने और लड़ने की ताकत के लिए उन्होंने सभी से दुआ करने और मुश्किल समय में उनका साथ देने की अपील की है. 28 मई को पंकज ने अस्पताल से एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वे पेशेंट गाउन में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और उनके शरीर से मेडिकल वायर जुड़े हुए हैं. साथ ही उन्होंने लिखा, “मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. आप सभी की दुआओं और सपोर्ट की जरूरत है.”

Image via Pankaj Bhadauria Instagram
Image via Pankaj Bhadauria Instagram

इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अस्पताल के गाउन में बैठी हैं और उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ है. वीडियो पर लिखा था- “टेस्ट्स और ज्यादा टेस्ट्स के लिए जा रही हूं… ये कोई खुशी की जगह नहीं है.” एक वीडियो में उन्होंने अपनी हालत के बारे में डिटेल से बताया. पंकज ने कहा, “मैं आप सभी के साथ ये बात शेयर करना चाहती थी कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है. आप सभी मेरे लिए एक्सटेंडेड फैमिली जैसे हैं, इसलिए मैं ये खबर आप तक खुद पहुंचाना चाहती थी. इस वक्त मुझे आपकी दुआओं और सपोर्ट की बहुत जरूरत है. जैसा कहा जाता है कि दुआएं चमत्कार करती हैं, इसलिए कृपया मुझे अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें.”

पंकज भदौरिया कौन हैं?

पंकज भदौरिया साल 2010 में मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विनर बनी थीं. अक्षय कुमार के होस्ट किए गए इस शो में उन्होंने देश की पहली मास्टरशेफ का खिताब जीता था. उस समय वे एक अंग्रेजी टीचर थीं और 16 साल की लंबी नौकरी छोड़कर इस शो में हिस्सा लिया था.
जीत के बाद वे भारत की जानी-मानी सेलिब्रिटी शेफ और टीवी होस्ट बन गईं.

उन्होंने ‘चेफ पंकज का जायका’, ‘किफायती किचन’, ‘3 कोर्स विद पंकज’ और ‘रसोई से – पंकज भदौरिया के साथ’ जैसी कई लोकप्रिय कुकिंग शो होस्ट किए. फिलहाल वे अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया के जरिए रेसिपी, कुकिंग टिप्स और फूड कंटेंट शेयर करती हैं, जहां उनकी लाखों फॉलोअर्स हैं. पंकज की बीमारी से जुड़ी इस खबर ने उनके फैंस और फॉलोअर्स को काफी निराश किया है. सभी की तरफ से उन्हें जल्द स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *