BJP Protest for nari Shakti vandan bill: अखिलेश ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा दिल दिखाते हुए अपना (अखिलेश का) पुतला जलाने वाली भाजपा विधायक से मिलने मंगलवार को पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे. वहां, उन्होंने जायसवाल से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस मौके पर अस्पताल के बेड पर इलाज करा रही विधायक जायसवाल भी अपनी खुशी रोक नहीं पाई.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेदांता (Medanta) पहुंचकर पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल (Anupma Jayaswal) के स्वास्थ्य की जानकारी ली. दरअसल, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का ही पुतला जलाते वक्त भाजपा विधायक जायसवाल आग में झुलस गईं थीं. इसके बाद भी अखिलेश ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा दिल दिखाते हुए उनसे मिलने मंगलवार को पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे. वहां, उन्होंने अनुपमा जायसवाल से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस मौके पर अस्पताल के बेड पर इलाज करा रही फरमा रही विधायक जायसवाल भी अपनी खुशी रोक नहीं पाई. उनके चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है.
गौरतलब है कि लोकसभा में परिसीमन संशोधन विधेयक का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की ओर से विरोध करने की वजह से इस विधेयक के पास नहीं होने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के बहराइच में सड़क पर उतरीं थीं. इस दौरान, भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल के साथ हादसा हो गया. दरअसल, भाजपा विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंक रही थीं. इस दौरान आग फैलने की वजह से उनका चेहरा झुलस गया. हालांकि, वक्त रहते मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग पर काबू कर उन्हें बचा लिया. हालांकि, इस घटना में वह मामूली तौर पर झुलस गई. लिहाजा, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

प्रभारी मंत्री-सांसद भी थे मौजूद
जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद डॉ. आनंद गोंड की मौजूदगी में भाजपा के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान महिलाएं राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय की तरफ जा रही थी. इसी बीच पुतला दहन कार्यक्रम शुरू कर दिया गया. इसी पुतला दहन के दौरान विधायक का चेहरा झुलस गया. मौके पर इससे हड़कंप मच गया. आनन-फानन में विधायक को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भी जिला अस्पताल पहुंचे और दोनों अधिकारियों ने विधायक का हाल जाना. मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को लखनऊ रेफर कर दिया गया.
अनुपमा जायसवाल बहराइच सदर से भाजपा विधायक हैं.59 वर्षीय अनुपमा पेशे से बैंक मैनेजर हैं. उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से लॉ की पढ़ाई की थी. वह यूपी चुनाव 2017 में पहली बार बहराइच से भाजपा विधायक चुनी गईं. इसके बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में अनुपमा जायसवाल को बनी मंत्री बनाया गया. अब उनके घायल होने के बाद जमकर उनकी चर्चा हो रही है.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
