Karnataka Election 2023 Updates: कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को मतदान हुआ था. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी के हाथ से सत्ता फिसलती दिख रही है. जबकि जेडीएस इस बार भी तीसरे नंबर पर है.
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. पार्टी 130 से ज्यादा सीटों पर आगे है. वहीं, बीजेपी 63 सीटों पर आगे है. जबकि जेडीएस तीसरे नंबर पर है. कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं. जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है. कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी.
10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई थी, जो अब सही साबित होती दिख रही है.
बीजेपी के 12 मंत्री हारे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 12 मंत्री हार गए. इनके नाम नीचे देखिए –
1. मुधोला विधानसभा
गोविंदा करजोला हारे, आरबी थिम्मापुरा जीते2. बेल्लारी ग्रामीण सीट
श्रीरामुलु हारे, बी नागेंद्र जीते
3. वरुणा सीट
वी सोमन्ना हारे, सिद्धारमैया जीते3.1 चामराजनगर
वी सोमन्ना हारे, पुट्टारंगशेट्टी जीते4. चिक्कनायकनहल्ली
जेसी मधुस्वामी हारे, सुरेश बाबू जीते5. बाइलागी
मुरुगेश निरानी हारे, जेटी पाटिल जीते6. हिरेकेरुरु सीट
बीसी पाटिल हारे, यूबी बनकर जीते7. चिक्काबल्लापुर
डॉ. के. सुधाकर हारे, प्रदीप ईश्वर जीते8. होसकोटे
एमटीबी नागराज हारे, शरथ बचेगौड़ा जीते9. केआर पेट
नारायणगौड़ा हारे, एचटी मंजू जीते10. तिपातुर
बीसी नागेश हारे, के शदाक्षरी जीते11. येलबुर्गा
हलप्पा अचार हारे, बसवराज रायरेड्डी जीते12. नवलगुंडा
शंकर मुनेकोप्पा हारे, एनएच कोनरेड्डी जीते
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

