केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस की बुकिंग शुरू, जानिए टिकट लेने का पूरा प्रोसेस


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है.  

Kedarnath Heli Ticket: केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग मंगलवार से IRCTC के माध्यम की जा सकेगी. 28 मई से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी. उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ एवं अपर सचिव सी रवि शंकर ने बताया कि हेली टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने भी अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी है.  उन्होंने कहा कि इस बार बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है. हेली टिकटों की बुकिंग के लिए चारधाम यात्रा का पंजीकरण होना अनिवार्य है. बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी.

कैसी होगी बुकिंग?

सबसे पहले आपको केदारनाथ की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद  www.heliyatra.irctc.co.in पर आवेदन करें. इसके बाद आपको लॉग इन आईडी बनानी होगी, जिसके बाद बुकिंग के लिए आपकी प्रोफाइल खुलेगी.

अब हेली ऑपरेटर कंपनी को सेलेक्ट करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा. इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी. इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक हो जाएगा.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *