किंग खान ने ऐसा काम किया है कि उनकी तारीफ हो रही है. एक्टर ने कैंसर पीड़ित 60 साल की महिला से वीडियो कॉल पर बात की और उनके इलाज का खर्चा उठाने का वादा किया.
शाहरुख खान को ऐसे ही बॉलीवुड का किंग खान नहीं कहते हैं. हाल ही में हुआ इंसीडेंट इस बात का सबूत है. शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है ये तो आप सब जानते हैं लेकिन हाल ही में किंग खान अपनी 60 साल की फैन और कैंसर पीड़ित महिला की आखिरी इच्छा पूरी की. इसके साथ ही उनसे वीडियो कॉल पर बात की और इलाज में आने वाले खर्चा उठाने की बात कही. किंग खान के इस जेस्चर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर तारीफ भी कर रहे हैं.
शिवानी को किया वीडियो कॉल: दरअसल, शाहरुख खान को जैसे ही शिवानी नाम की बुजुर्ग फैन के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत उन्हें वीडियो कॉल किया और करीबन 45 मिनट तक बात की. शिवानी कैंसर पीड़ित है और उन्होंने किंग खान की अब तक की सारी फिल्में देखी हैं. यहां तक कि कैंसर के इलाज के दौरान भी वो किंग खान की ‘पठान’ फिल्म थियेटर देखने गई थीं.
इलाज में मदद करेंगे शाहरुख: शाहरुख खान ने शिवानी से बातचीत के दौरान उनसे कोलकाता आकर पर्सनली मिलने का वादा भी किया. साथ ही उनके हाथ की फिश करी खाने की बात भी कही. एक इंटरव्यू के दौरान शिवानी की बेटी ने बताया- ‘शाहरुख ने शिवानी के लिए दुआ भी पढ़ी. इसके साथ ही शाहरुख ने कैंसर के इलाज का खर्चा उठाने का वादा किया.’
शिवानी चक्रबर्ती, पश्चिम बंगाल के खर्दाह ज़िले की रहने वाली हैं. उनके कमरे की दीवार शाहरुख खान की तस्वीरों से पटा पड़ा है. उन्होंने आज तक से बात करते हुए कहा था-
“मैं अपने दिन गिन रही हूं. डॉक्टरों ने कह दिया है कि मैं ज़्यादा दिन नहीं जिऊंगी. मेरी सिर्फ एक इच्छा. आप इसे मेरी आखिरी इच्छा कह सकते हैं. वो ये कि मैं गुज़रने से पहले शाहरुख खान से मिलना चाहती हूं. मैं उन्हें सामने से मिलना चाहती हूं.”
शिवानी का मन है कि वो शाहरुख को अपने हाथ से बनी बंगाली खाना खिलाएं. शाहरुख की फ्रेम की हुई तस्वीर को आंचल से पोंछते हुए वो कहती हैं-
“मैं उनके लिए वैसा ही खाना बनाना चाहती हूं, जो हम रोज़ घर पर खाते हैं. उन्हें बंगाल से बहुत प्यार है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं उनके लिए घर का जो खाना बनाऊंगी, वो उन्हें पसंद आएगा.”
जब उनसे पूछा गया कि शाहरुख से मिलने पर वो उनसे क्या कहेंगी, इस पर शिवानी ने कहा-
“मैं उनसे कहूंगी कि वो मेरी बिटिया को आशीर्वाद दें. मैं उन्हें देखकर समझना चाहती हूं कि इतने बड़े स्टार होते हुए भी वो ज़मीन से कैसे जुड़े हुए हैं.”
ये पहला मौका नहीं है, जब शाहरुख ने अपने किसी चाहने वाले की इच्छा पूरी है. इससे पहले वो अरुणा पीके नाम की महिला के लिए ये चीज़ कर चुके हैं. 2017 में अरुणा की कैंसर से डेथ हो गई. उनकी भी आखिरी इच्छा थी कि वो एक बार शाहरुख खान से मिलें. शाहरुख ने बकायदा उनके लिए एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा. जब वो अस्पताल में थीं, तब उनसे फोन पर भी बात की.
शाहरुख खान आखिरी बार ‘पठान’ में दिखाई दिए थे. अब उनकी नई फिल्म ‘जवान’ आ रही है. इन दिनों शाहरुख, सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ के लिए कैमियो शूट कर रहे हैं.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


