
लोकप्रिय टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। निर्माता जेडी मजेठिया ने दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की। वैभवी दीपिका पादुकोण के साथ छपाक में भी नजर आई थीं।
आज सुबह की शुरुआत एक दुखद और दिल दहलाने वाली खबर के साथ हुई. नींद खुलते ही पता चला कि पॉपुलर शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ फेम एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय अब इस दुनिया में नहीं रहीं. कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस ने जान गंवा दी. एक्ट्रेस की मौत की खबर ने उनके चाहने वालों का दिल तोड़ दिया. कई फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस का एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ?
50 फुट नीचे कैसे गिरी एक्ट्रेस की गाड़ी?
दरअसल, वैभवी कुछ समय से हिमाचल प्रदेश में थीं. सोमवार को वो अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ घूमने निकली थीं. जानकारी के मुताबिक, वैभवी अपने मंगेतर के साथ उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में थीं. दोनों बंजार की तीर्थन घाटी में घूमने के लिए जा रहे थे. उसी दौरान बंजार के पास सिधवा में उनकी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो दिया और फिर गाड़ी सड़क से करीब 50 फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरी.
एक्ट्रेस के एक्सीडेंट की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हालांकि, एक्ट्रेस के मंगेतर की जान बच गई. उन्हें हल्की चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने जय सुरेश गांधी को गाड़ी बाहर निकाला. उन्हें इलाज के लिए बंजार अस्पताल में भेजा गया.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
