WTC Final: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर खेलने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने बालासोर ट्रेजडी के कारण ऐसा किया है।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे सीजन का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो गया। इंग्लैंड के लन्दन में द ओवल स्टेडियम में यह मैच शुरू हुआ। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच से पहले भारतीय टीम ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मौन रखते हुए टीम इंडिया ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। फील्डिंग करने के लिए आई टीम इंडिया ने इसके अलावा बाजुओं पर काली पट्टी भी बाँधी। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 250 से भी ज्यादा लोगों की जान गई थी। काफी लोग घायल हुए थे। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के बच्चों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने फ्री में शिक्षा मुहैया कराने की घोषणा की है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर टीम में खेल रहे हैं। अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। हरे विकेट को देखते हुए ज्यादा सीम गेंदबाजों को शामिल किया गया।
उमेश यादव, शमी, सिराज और ठाकुर सभी के पास स्विंग कराने की क्षमता है। ऐसे में शुरुआती नमी का लाभ लेने के लिए भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम में बतौर कीपर केएस भरत को शामिल किया गया है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
