Aadhaar Update: 10 साल पुराना हो गया है आपका आधार? फ्री में इस तारीख तक करें अपडेट


Aadhaar Update आजकल आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है और एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आप 14 जून तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस।

 

भारत में आधार कार्ड बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में काम आता है। आज के वक्त में आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से भी ज्यादा पुराना है और आपने उसे एक बार भी अपडेट नहीं कराया है तो आपको ये काम जल्द ही करा लेना चाहिए।

आप आधार कार्ड को आधार सेंटर या फिर ऑनलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं। सरकार ने लोगों को आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने की सुविधा दी है। ये सुविधा 14 जून 2023 तक ही मौजूद है। इसके बाद आपको आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा।

आप इस सुविधा में अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

यहां करवाएं अपना आधार कार्ड अपडेट

आप अपने आधार कार्ड को myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर भी अपडेट कर सकते हैं। अगर आप कॉमन सर्विस सेंटर या फिर आधार केंद्र के जरिए अपने आधार को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। इसकी जानकारी यूआईडीएआई (UIDAI) ने करके दी थी। उनके ट्वीट के मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना था और आपने अभी तक उसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपको अपना आधार कार्ड पर डेमोग्राफिक डिटेल को जरूर अपडेट करवा देना चाहिए

 

 

14 जून तक फ्री में करें अपडेट

सभी आधार यूजर्स 14 जून तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कर सकते हैं। आप केवल ऑनलाइन ही आधार को अपडेट कर सकते हैं। आप केवल माई आधार पोर्टल के जरिए ही फ्री में आधार अपडेशन का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप आधार सेंटर जाकर अपना आधार अपडेट करते हैं तो आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी।

ऐसे करें आधार को अपडेट

  • आपको सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद लॉगइन करना है। इसके लिए आप नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ और एड्रेस को दर्ज करें।
  • जब आप लॉगइन हो जाएं तब आपको अपडेट आधार ऑनलाइन को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आप डेमोग्राफिक ऑप्शन को सिलेक्ट करें। इसके बाद आप एड्रेस को सेलेक्ट करके अपडेट आधार पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको स्कैन की हुई कॉपी को डाउनलोड करके सारी डेमोग्राफिक डिटेल को दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
  • सबमिट के बाद आपके पास एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होगा।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *