Lucknow Accident: लखनऊ 1090 चौराहे पर छात्राओं से भरा टैंपू पलटा, दो की हालत गंभीर


लखनऊ के 1090 चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बाबा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं टैंपू से जा रही थी। छात्राओं से भरा टैंपू अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसारी टैंपू में करीब 11 लड़कियां सवार थी।

जानकारी के अनुसार बाबा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं टैंपू से वापस लौट रहीं थी। इस दौरान 1090 चौराहे पर टैंपू अनिंयत्रित होकर पलट गई, जिसमें सभी छात्राएं चोटिल हो गई। अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। वहीं, हादसे में दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई, इनको आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि ये जानकारी नहीं है कि टैंपू कॉलेज का था या फिर प्राइवेट। टैंपू पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर टैंपू को सीधा किया। चौराहे पर खड़ी पुलिस ने घायल छात्राओं अस्पताल पहुंचाया।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *