प्रभास-कृति की ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज होते ही जीता ऑडियंस का दिल, लोग बोल रहे- ‘ब्लॉकबस्टर फिल्म’


 ‘आदिपुरुष’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं.

लखनऊ : प्रभु श्री राम पर आधारित मूवी को देशभर में तमाम जगह किया जाएगा रिलीज

प्रदेश भर के कई सिनेमा घरों में रिलीज हो रही आदि पुरुष मूवी

लखनऊ के तमाम सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए एक सीट को किया गया रिजर्व

सिनेमाघरों में रिजर्व की गई सीट पर रखा गया हनुमान जी का फोटो फ्रेम

सीट पर फोटो फ्रेम के साथ जय श्री राम का लगा स्लोगन

प्रभास और कृति सेनन की साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगी हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी अब ‘आदिपुरुष’ को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. चलिए यहां जानते हैं लोगों को ये 500 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म कैसी लगी है?

‘आदिपुरुष’ को लेकर क्या है सोशल मीडिया पर रिव्यू?
एपिक रामायण पर बेस्ड ‘आदिपुरुष’ आज लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. सुबह से ही प्रभास के फैंस सिनेमाघरों के बाहर नजर आ रहे हैं और फिल्म का जश्न भी मनाया जा रहा है. वहीं प्रभास भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इन सबके बीच फिल्म के रिलीज होते ही ट्वीटर पर रिव्यू आने भी शुरू हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “ आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स. प्रभास की एक्टिंग शानदार.  अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है. गाने बिग प्लस हैं. वीएफएक्स अच्छा नहीं है, इस फिल्म को एक बेहतर वीएफएक्स की जरूरत है.कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म.”

‘आदिपुरुष’ अच्छी फिल्म है
एक अन्य यूजर ने लिखा, “ आदिपुरुष अच्छी फिल्म है3डी इफेक्ट्स बहुत बढ़िया हैं. प्रभास और कृति सेनन ने बहुत अच्छा काम किया है. गाने बहुत अच्छे हैं. क्लाइमेक्स सीन के दौरान वीएफएक्स खराब है. बड़े पर्दे पर फिल्म जरूर देखें.

‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है
‘आदिपुरुष’ का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है. फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है. जबकि जानकी के किरदार में कृति सेनन नजर आ रही हैं. वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है. वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त नाग हैं. फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद है.

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *