Lucknow News : राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, हनुमानजी के दर्शन कर दिया सबका साथ-सबका विकास का संदेश


रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा सबका साथ-सबका विकास के संदेश के साथ शुरू हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पहले सीधे नदवा कालेज पहुंचे। यहां मुस्लिम धर्मगुरूओं के अलावा उन्होंने यहां पढ़ने वाले तालिब से भी बातचीत की

रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा सबका साथ-सबका विकास के संदेश के साथ शुरू हुआ। लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह पहले सीधे नदवा कालेज पहुंचे। यहां मुस्लिम धर्मगुरूओं के अलावा उन्होंने यहां पढ़ने वाले तालिब से भी बातचीत की।

Advertisement
Advertisement

राजनाथ सिंह ने बताया कि कैसे मुस्लिम समाज के लिए भी उनकी सरकार ने भलाई के काम किए हैं। यहां उनके साथ मेयर सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। नदवा से निकलने के बाद वह मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां महंत दिव्या गिरी ने पूजा-अर्चना कराई। पक्का पुल के पास लेटे हुए हनुमानजी के मंदिर में भी वह दर्शन के लिए पहुंचे। यहां मंदिर प्रशासन ने उनको लेटे हुए हनुमानजी की तस्वीर व गदा को प्रतीक चिंन्ह के रूप में भेंट किया। रक्षामंत्री का लोगों से कहना है कि लखनऊ को विश्वस्तरीय बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *