चक्रवात Biparjoy कच्छ के धोलावीर इलाके पर केंद्रित, दिल्ली सहित कई इलाकों में मौसम बदला, राजस्थान में भी भयंकर तबाही मचाएगा तूफान इन जिलों में सबसे ज्यादा प्रभाव


Cyclone Biparjoy: भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ एम महापात्र ने Inside News 24×7 से कहा, पूर्व चेतावनी प्रणाली के बेहतर होने से हम साइक्लोन की लोकेशन और टाइमिंग को लेकर सही फोरकास्ट कर पाए

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो रही है.
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो रही है.

साइक्लोन बिपरजॉय अभी एक साइक्लोनिक स्टॉर्म बनकर कच्छ जिले के धोलावीरा इलाके में केंद्रित है. अभी वहां हवा की रफ्तार 70-80 किलोमीटर से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक है. आज रात तक यह एक डीप डिप्रेशन बन जाएगा. इसकी वजह से उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में बारिश हो रही है. इन इलाकों में कल तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ एम महापात्र ने यह जानकारी दी है.

डॉ महापात्र ने कहा कि, ”यह एक चैलेंजिंग साइक्लोन था जो अपनी दिशा बार-बार बदल रहा था.  अच्छी बात यह है कि हम इसके चैट में बदलाव को सही तरीके से फोरकास्ट कर पा रहे थे, मॉनिटरिंग कर रहे थे. पिछले कुछ सालों में पूर्व चेतावनी प्रणाली (Early Warning Systems) के बेहतर होने से हम साइक्लोन की लोकेशन और टाइमिंग को लेकर सही फोरकास्ट कर पाए. डिजास्टर मैनेजमेंट के बेहतर प्रबंधन की वजह से जान माल का नुकसान बहुत कम हुआ.”

उन्होंने कहा कि, ”क्लाइमेट चेंज की वजह से अरब सागर में ज्यादा तीव्रता वाले चक्रवाती तूफानों की संख्या बढ़ी है और आने वाले समय में और बढ़ सकता है. हम लगातार Early Warning Systems को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.”

डॉ महापात्र ने कहा कि, ”दिल्ली और आसपास के इलाकों में जो बारिश हो रही है उसकी पहली वजह पश्चिमी विक्षोभ (Westerly Disturbance) हैं जो अभी जम्मू कश्मीर के इलाके की तरफ से उत्तर-पश्चिमी भारत और दिल्ली की तरफ आ रहे हैं.  साथ ही साइक्लॉन बिपरजॉय की वजह से अरब सागर से काफी नमी उत्तर पश्चिम भारत और दिल्ली की तरफ आई है जिसने बारिश के हालात बना दिए हैं.”

मौसम विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन के मुताबिक, सौराष्ट्र- कच्छ पर स्थित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पिछले छह घंटों के दौरान उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ते हुए आज भारतीय समयानुसार ढाई बजे सौराष्ट्र- कच्छ पर  धोलावीरा से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम में और भुज से 80 किलोमीटर उत्तर- उत्तरपूर्व में स्थित था.  इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने से रात में गहन अवदाब  (deep depression) के कमजोर होने की संभावना है.

Advertisement
Advertisement

Rajasthan Biparjoy Cyclone Red Alert राजस्थान में भी भयंकर तबाही मचाएगा तूफान इन जिलों में सबसे ज्यादा प्रभाव

मौसम के अंदर जयपुर के अनुसार वर्तमान में चल रहे चक्रवात का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा राजस्थान में यह तक्रवाद 16 जून से लेकर 19 जून तक रहेगा जिसमें 16 जून से 18 जून तक इसका असर ज्यादा रहेगा इसमें से कई जिलों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है माना जा रहा है कि राजस्थान के 12 जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

मौसम के अंदर जयपुर के अनुसार चक्रवात की शुरुआत 15 जून से शुरू होगी जो 19 जून तक चलेगा जिसमें सबसे ज्यादा असर 16 से 18 जून के बीच दिखाई देगा इसमें भी 16 और 17 जून को जोधपुर जयपुर अजमेर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार सभी संबंधित विभागों को बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तुरंत तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं अशोक गहलोत ने कहा है कि जिन जिलों में प्रभावित होने की संभावनाएं हैं व आमजन के बचाव और राहत के लिए जिला प्रशासन 24 घंटे मुस्तैद रहे।

16 जून को बाड़मेर जालौर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं जैसलमेर जोधपुर पाली और जालौर में ऑरेंज अलर्ट है बीकानेर राजसमंद सिरोही उदयपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

17 जून को बाड़मेर जोधपुर नागौर जालौर और पाली के लिए रेड अलर्ट है वहीं जैसलमेर बीकानेर अजमेर राजसमंद सिरोही के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा चूरू सीकर जयपुर, चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर बांसवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा बात करें 18 जून की तो इसके लिए नागौर अजमेर जयपुर टोंक और सवाई माधोपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि जोधपुर चूरु पाली भीलवाड़ा बूंदी दोसा अलवर करौली जिले के लिए येलोअलर्ट जारी किया गया है। सरकार की तरफ से 52 टीम तैनात की गई है राज्य आपदा प्रतिसाद बल्कि प्रदेश में आठ कंपनियां हैं सभी संभाग में घायल पर यह कंपनियां तैनात हैं 12-12 जवानों की 52 टीम बनाकर यह तैनाती की गई है

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

उत्कर्ष कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले उत्कर्ष कुमार फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. उत्कर्ष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *