दिल्ली HighCourt से Adipurush को बैन करने की मांग, रामायण और भगवान राम के अपमान का आरोप


हिंदू सेना (Hindu Sena) नाम के एक संगठन की ओर से दायर याचिका (PIL) में कहा गया है कि फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक बनाया गया है.

Movie Poster (Internet)
Movie Poster (Internet)

फिल्म आदिपुरुष के आपत्तिजनक दृष्य से नाराज होकर हिंदू सेना की ओर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. इस याचिका में फिल्म पर रामायण और भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. साथ फिल्म को बैन करने की मांग भी की गई है.

फिल्म में भारतीय संस्कृति का बनाया गया मजाक!

हिंदू सेना नाम के एक संगठन की ओर से दायर याचिका (PIL) में कहा गया है कि फिल्म में भारतीय संस्कृति का मजाक बनाया गया है. हिंदू सेना की मांग है कि फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए और सर्टिफिकेट रद्द करने के लिए सेंसर बोर्ड को आदेश दिया जाए.

याचिका में क्या कहा गया?

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व याचिकाकर्ता विष्णु गुप्ता ने कहा कि वह शनिवार को याचिका में आवश्यक संशोधन करेंगे और फिल्म आदिपुरुष को जारी सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने के साथ ही फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे. याचिका में आरोप लगाया है कि आदिपुरुष फिल्म से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. याचिका में भगवान राम, माता सीता, हनुमान जी और रावण से जुड़े विवादित दृश्यों को हटाने की मांग की गई है.

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *