Jalaun News: सुबह उरई डिपो की बस अनियंत्रित होकर हाईवे में पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल


मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों एवं 1 दर्जन से अधिक घायलों को बाहर निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से डॉक्टर अफजल खान की देखरेख में सभी  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

जालौन में कानपुर झांसी हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सवारियों को लेकर जा रही उरई डिपो की बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे एक दर्जन घायल  यात्रियों को बाहर निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं बड़ा हादसा होने से बचा। बस में करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री सफर कर रहे थे।

जालौन में हाईवे पर तेज रफ्तार बस पलट गई। बस में दो दर्जन सवारियां थी, गनीमत रही कि सभी सवारियां बाल-बाल बच गई। एट थाना क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे  बने टोल प्लाजा के नजदीक उरई से सवारियों को लेकर झांसी की ओर जा रही थी। उसी दौरान चालक को झपकी लग गई और बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में  जाकर पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों एवं 1 दर्जन से अधिक घायलों को बाहर निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से डॉक्टर अफजल खान की देखरेख में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं हादसे की खबर लगते ही यात्रियों के परिवार जन भी अस्पताल पहुंचे। वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही।

राजकीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

हादसे की खबर लगते ही राजकीय परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने हादसे की जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की बात कही। वही कानपुर झांसी हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बस के अंदर 2 दर्जन से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *