Terrorist attack on Ugandan school युगांडा के स्कूल पर हमले में इस्लामिक स्टेट से जुड़े उग्रवादियों ने 25 लोगों की हत्या कर दी। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं।
इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
छात्रावास में लगाई आग और लूटा खाना
पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया। इसके अलावा छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए। युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं। बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की गंभीर स्थिति बनी हुई है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

