जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के नेटवर्क को नष्ट करने का काम कर रहे हैं। अब सुरक्षाबलों ने बारामुला में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। यहां से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला में एक आतंकी ठिकाने से चार असॉल्ट राइफलें व अन्य साजोसामान बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को विशेष सूचना के आधार पर जिले के चकसेरी में एक बाग में तलाशी ली और वहां जमीन के नीचे दबाए गए हथियारों के जखीरे को बरामद किया।इसमें चार असाल्ट राइफलें, चार मैगजीन व अन्य सामान है। पुलिस ने बाग के मालिक गुलाम नबी मलिक से भी इस बारे में पूछताछ की है। अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

