बीआईएस ने घटिया हेलमेट जब्त किए


लखनऊ : भारतीय मानक ब्यूरो के अफसरों ने पुलिस के साथ बीआईएस एक्ट 2016 के उल्लंघन करने पर हेलमेट की दुकान पर छापा मारा। मानक विरुद्ध मिले हेलमेट जब्त कर कार्रवाई की गई। भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ शाखा कार्यालय के प्रमुख एके महाराणा के निर्देश पर संयुक्त निदेशक मो. रिजवान व उप निदेशक अभिषेक कुमार की टीम ने छापेमारी की। मो. रिजवान ने बताया कि लखनऊ टीम ने वाराणसी के शिवपुर कोयरन चमाव में उपाध्याय हेलमेट ऐसेसिरीज की इकाई पर छापा मारकर कार्रवाई की। लोगों से अपील की कि बीआईएस एक्ट के तहत किसी भी प्रकार की शिकायत विभूतिखंड स्थित भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यालय या बीआईएस के आई केयर एप पर की जा सकती है।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *