शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर में खंभे पर चढ़कर बिजली फाल्ट दुरूस्त करते वक्त अचानक करंट प्रवाहित होने से हुई संविदा लाइनमैन की मौत मामले में, शाहगंज उपकेंद्र के जेई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुटेर में खंभे पर चढ़कर बिजली फाल्ट दुरूस्त करते वक्त अचानक करंट प्रवाहित होने से हुई संविदा लाइनमैन की मौत मामले में, शाहगंज उपकेंद्र के जेई और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ फाल्ट के लिए शटडाउन लिए होने के बावजूद, बिजली प्रवाह जैसे संवेदनशीन मसले पर लापरवाही बरतने और इसके चलते लाइनमैन की मौत होने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
बताते चलें कि जय सिंह 40 वर्ष पुत्र रंगलाल निवासी बगथरी थाना राबटर्सगंज शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदाकर्मी कार्य करता था। गत 12 जून को शाहगंज थाना क्षेत्र के ढुठेर गांव में खंभे पर चढ़कर फाल्ट दुरूस्त कर रहा था। उसी दौरान अचानक से करंट प्रवाहित होने के कारण गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा था जहां गत बुधवार को उसकी मौत हो गई। इससे खफा परिजन ग्रामीणों के साथ मौत के ही दिन शव लेकर राबटर्सगंज-घोरावल मुख्यमार्ग पर उतर आए थे और सड़क को घंटों जाम किए रखा था। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप और एक्सईएन विद्युत के मौके पर पहुंचने के बाद नाराजगी जता रहे लोग शांत हुए थे। इस मामले में एक्सईएन की तरफ से हर संभव विभागीय मदद और मुआवजे का आश्वासन दिया गया था। वहीं संविदा लाइनमैन की पत्नी उषा देवी की तरफ से शाहगंज थाने में एक तहरीर दी गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि पावर हाउस में कार्यरत जेई और ड्यूटीरत कर्मचारियों के लापरवाही के कारण घटना घटित हुई। पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 304ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

