गोकुलपुरा रसारा में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। आरोपी कोई और नहीं बल्कि घर का बड़ा बेटा है।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल को दहला देने वाली घटना हुई। युवक ने अपने ही परिवार के लोगों, रिश्तेदार और एक दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सभी सो रहे थे। एक दिन पहले ही छोटे भाई की शादी होकर आई थी। घर में रिश्तेदार भी मौजूद थे। युवक के सिर पर न जाने क्या भूत सवार हुआ कि उसने धारदार हथियार से नवविवाहित भाई और उसकी दुल्हन समेत पांच रिश्तेदारों को काट डाला। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी और मामी पर भी हमला किया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी। घर में नई बहू सोनी के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे।
पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


