UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में सोमवार का दिन एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। यहां ईंट भट्टे पर पथेर के गड्ढे में गिरकर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार से थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के तीन मासूमों की जान ले ली। यहां बुढ़ाना थानाक्षेत्र के रसूलपुर दभेडी गांव में भट्टे के पथेर में गहरे गड्ढे में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिवार शोक में डूबा है। गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी हुसैन का बेटा फैसल , असद व आरिफ का बेटा एहसान सुबह भट्टे पर खेलने गए थे। बारिश के पानी में खेलते खेलते वे गहरे गड्ढे में गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी प्रकार उन्हें निकाला गया तीनों बालक कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में शोक छाया है ।परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *