इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन को सही तरीके से भरना और सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करना होगा। इससे उम्मीदवारों को इस मेले में भाग लेने में कोई परेशानी नहीं होगी.
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आप के लिए सुनहरा मौका है. कैंट विधानसभा क्षेत्र में 27 जून को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. यह मेला चारबाग स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. इस मेले में 10 प्रमुख कंपनियां विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी.
यह मेला उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा, जो नौकरी की तलाश में हैं. इस मेले में भाग लेने से उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों से सीधे संपर्क करने का मौका मिलेगा. इस मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है और उन्हें उचित नौकरी पाने में मदद करना है. यह उन्हें अपने करियर को एक नई दिशा देने में मदद करेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि इस मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है. उन्होंने जोर दिया कि उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में उपस्थित होना होगा.
यहां लगेगा रोजगार मेला
अभ्यर्थी, जो रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं, वह 27 जून 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारबाग, लखनऊ पहुंच जाए.
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.

