Barabanki: 10 दिन से नाती के शव के साथ रह रही थी नानी, दुर्गंध से परेशान हुए मोहल्ले वाले, दृश्य देखकर दंग रह


बाराबंकी शहर में हुई एक अमानवीय घटना से पुलिस अधिकारी दंग रह गए। एक बुजुर्ग महिला अपने नाती के शव के साथ 10 दिनों से रह रही थी शव में कीड़े पड़ गए थे।

बाराबंकी शहर के मोहारीपुरवा मोहल्ले में रविवार शाम एक वृद्धा को नाती के शव के साथ रहते हुए पाया गया। शव को कीड़े खा रहे थे। मौके पर पहुंची सीओ और कोतवाल हकीकत जानने के बाद दंग रह गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस वृद्ध के इलाज की व्यवस्था करने में लगी है। परिजनों को सूचना दी गई है। मोहरीपुरवा मोहल्ले के लोग पिछले तीन-चार दिनों से दुर्गंध से परेशान थे। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह कैसे हो रहा है।

विवार की दोपहर बाद जब दुर्गंध के कारण एक मकान के आसपास रहने वालों का वहां रहना मुहाल हो गया तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिस घर से दुर्गंध आ रही थी पुलिस उसके अंदर काफी मशक्कत के बाद पहुंची। पुलिस नजारा देखकर दंग थी क्योंकि घर के अंदर पूरी तरह सड़ चुके शव के साथ करीब 65 वर्षीय वृद्धा बैठी पाई गई। वृद्धा को देखकर लग रहा था कि शव के साथ रहने की आदी है।

पूछताछ में पुलिस को यह पता चल गया कि वृद्धा मनोरोगी है। भीषण दुर्गंध से पुलिस वालों का रुकना भी मुश्किल था। मौके पर पहुंची सीओ डॉ. बीनू सिंह ने किसी तरह शव को वाहन में रखवा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि वृद्धा ब्राह्मण परिवार से है। उसके साथ रहने वाला युवक उसका नाती है। इस युवक के माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। वह पिछले कई साल से नानी के साथ ही रहता था। लोगों ने बताया कि वृद्धा अक्सर दरवाजा खोलती और बंद करती थी। लोगों का मानना है कि शव करीब 10 दिन पुराना है। शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि युवक की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

परिजनों को दी गई सूचना, होंगे बयान

पुलिस ने बताया कि यह भी संज्ञान में आया है कि महिला का दूसरा विवाह हुआ था। इसके परिजन लखीमपुर में रहते हैं। दामाद या संतान भी हैं। मोबाइल नंबर पर सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। ताकि इस घटना के संबंध में उनका बयान लिया जा सके। जिसने भी इस घटना को सुना वह दंग रह गया।

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *