जनता के लिए आफत बनी बारिश: सड़क धंसने से बाइक सहित गड्ढे में गिर गया युवक, मुश्किल से बची जान


राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सड़क धंस जाने से एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्ढे में समा गया। घटना में युवक चोटिल हो गया है।

राजधानी लखनऊ में मानसूनी बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। जगह-जगह सड़क धंसने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को वजीरगंज इलाके में सड़क धंसने के बाद शहर के आशियाना के स्मृति उपवन चौराहे की सड़क धंस गई जिससे एक बाइक सवार युवक अपने वाहन सहित गड्डे में समा गया।राहगीरों और स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहीं, करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद बाइक को गड्ढे से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को बराबर कर दिया गया था लेकिन बुधवार सुबह से हो रही बारिश से सड़क धंस गई। इसी तरह मंगलवार को भी हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज के सामने हाल ही में बनी सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया। कॉलेज के पास सीवर लाइन डालने के बाद कुछ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी। शहर के गोलागंज इलाके में सड़क धंसने से एक कार  उसमें फंस गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *