लखनऊ: मंदिर में मूर्तियों पर चढ़े जेवरात उठा ले गए चोर, दानपात्र से निकाल लिए सारे पैसे


लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में चोरों ने एक मंदिर से लाखों की चोरी की। चोर मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर में चढ़े कीमती गहने चुरा ले गए। साथ ही दानपात्र को भी तोड़कर पैसे निकाल लिए। 

 

लखनऊ के ठाकुरगंज के हुसैनाबाद इलाके में चोरों ने बीती रात एक मंदिर पर धावा बोला और वहां से भगवान की मूर्तियों पर चढ़े जेवरात व दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो उनको चोरी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दो चोर मंदिर में चोरी करते नजर आए हैं। फिलहाल ठाकुरगंज पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है और चोरों की तलाश में जुटी है। ठाकुरगंज के हुसैनाबाद स्थित जाम मस्जिद के पास मां पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर नाम से एक मंदिर है। मंदिर के व्यवस्थापक विनीत शर्मा ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात मंदिर के पुजारी नमिष पांडेय मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चले गए थे।  शुक्रवार की सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो मंदिर के द्वार व चैनल पर लगे ताला टूटे मिले। दानपात्र भी टूटा था। पुजारी ने अंदर जाकर देखा तो भगवान की मूर्तियों पर चढ़े सारे जेवरात गायब थे। पुजारी ने सूचना मंदिर के अध्यक्ष व अन्य लोगों को दी। खबर पाकर पास में ही रह रहे विनीत शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को मंदिर में चोरी की खबर दी। कुछ ही देर में एसीपी चौक सुनील कुमार सहित ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह सामान मंदिर से हुआ चोरी

पूर्वी देवी एवं महाकालेश्वर से चोर 8 चांदी के मुकुट, एक छोटा और एक बड़ा छत्र, कान के कुंडल और दानपात्र से हजारों रुपये चोरी कर ले गए। चोर दानपात्र में मौजूद सिक्के वहीं छोड़ गए।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *