Ram Mandir के भूतल का काम पूरा, नए फ्लोर पर तेज हुआ काम, तस्वीरों में देखें कहां तक पहुंचा है निर्माण कार्य


Ram Mandir: मंदिर को जनवरी 2024 तक तैयार करने के लिए प्रथम तक का कार्य शुरू कर दिया गया है. हाल ही में मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीरें सामने आई हैं.

अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं।

 

राममंदिर के भव्य गर्भगृह में जनवरी 2024 में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। 161 फीट ऊंचा राममंदिर तीन मंजिला होगा। राममंदिर के भूतल का काम पूरा होने के बाद अब प्रथम तल के भी निर्माण का काम शुरू हो चुका है। प्रथम तल के स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं, इन्हें एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा है। प्रथम तल पर ही रामदरबार की स्थापना की जानी है। यहां रामलला चारों भाईयों व हनुमान जी के साथ विराजमान होंगे। रामदरबार की स्थापना के लिए महापीठ (जहां भगवान विराजेंगे) का निर्माण प्रथम तल पर किया जा रहा है। हालांकि अभी भूतल के फर्श का काम बाकी है। प्रथम तल के स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम तेजी से चल रहा है।

दूसरे तल को लेेकर अभी निर्णय नहीं

निर्धारित योजना के अनुसार ही राममंदिर का काम आगे बढ़ रहा है। भूतल की आतंरिक सज्जा के साथ ही प्रथम तल का भी काम शुरू कर दिया गया है। पहले तल पर रामदरबार की स्थापना होगी। दूसरे तल पर क्या होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है – डॉक्टर अनिल मिश्र, सदस्य श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

अयोध्या में बने रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के सुरक्षा का जिम्मा CISF को दिया जा सकता है. सरकार ने इस संबंध में कई प्लान को मंजूरी दे दी है. ये सुरक्षा घेरा कई लेवल का होगा. आपको बता दें कि CISF के अधिकारी व्यवस्था की समीक्षा के लिए आ चुके हैं.

 

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *