मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में इस बार साउदी अर्ब भी नजर आने वाला है। वहीं स्टेज पर बेहद खूबसूरत मॉडल इस देश का झंडा लहराने वाली हैं।

आए दिन कोई न कोई ब्यूटी कंटेस्ट तो होता ही रहता है, लेकिन मिस यूनिवर्स पेजेंट इन सभी बेहद अहम है। यहां अलग-अलग देश से कई बड़ी-बड़ी खूबसूरत मॉडल्स आकर हिस्सा लेती हैं और इन्हीं में से किसी एक काबिल यानी ब्यूटी विथ ब्रेन को यह खिताब दे दिया जाता है।
वहीं तेजी से बदलते दौर में इस साल काफी नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में इस बार साउदी अर्ब भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेता हुआ नजर आने वाला है। तो आइये जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी-
साउदी अरब से कौन लेने वाला है हिस्सा?
https://www.instagram.com/p/CoOBlIiMIRM/?igsh=cTFsZWxvcGlrcDlr
मिस यूनिवर्स पेजेंट में हिस्सा लेने वाली इस खूबसूरत मॉडल का नाम रूमी अलकाहतानी है। साउदी अरब की बेहद खूबसूरत मॉडल रूमी अलकाहतानी पहली बार प्रतियोगिता में इस देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। बता दें रूमी की उम्र 27 साल है। इससे पहले भी वह कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। रूमी इससे पहले मिस साउदी भी बन चुकी हैं। मिस साउदी अरब का ताज पहनने के अलावा, उनके पास मिस मिडिल ईस्ट (सऊदी अरब), मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) का खिताब भी हैं।
रूमी अलकाहतानी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

रूमी अलकाहतानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। वह लिखती हैं कि – वह मिस यूनिवर्स 2024 में हिस्सा लेते हुए खुद को बेहद सम्मानित महसूस करती हैं। बता दें कि साउदी अरब की यह मॉडल देश की राजधानी रियाद की रहने वाली हैं।
अगर आपको मिस यूनिवर्स पेजेंट से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए www.insidenews24x7.in को फॉलो करें।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
