हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर है. दर्जनों घायलों का जयपुर SMS अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अजमेर-जयपुर हाईवे पर भांकरोटा इलाके में शुक्रवार अल-सुबह 5:30 बजे एक पेट्रोल पंप के पास बड़ा धमाका हो गया. जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पंप के पास एक केमिकल से भरा टैंकर वहां खड़े वाहनों से टकरा गया, जिसके बाद एक आग का गोला बना और करीब 40 से ज्यादा गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं.
इस हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई. कई लोग झुलस गए. करीब 35 से 40 लोगों को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 4 लोगों की मौत भी हो गई. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, और डॉक्टरों को जरूरी निर्देश दिए.

आग को बुझाने के लिए करीब 20 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. प्रशासन ने जयपुर-अजमेर हाइवे पर यातायात रोक दिया है. साथ ही यह एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग इस रास्ते से यात्रा करने बचें. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है.
जयपुर के जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया, “हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं. राहत कार्य जारी है. आग बुझा दी गई है और केवल 1-2 गाड़ियां ही बची हैं.
भांकरोटा थान के SHO मनीष गुप्ता ने बताया कि आग ने कई ट्रकों और वहां मौजूद वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया है. घटना में शामिल वाहनों की संख्या अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. झुलसे हुए कुछ लोगों को एम्बुलेंस में अस्पतालों में ले जाया गया है.”
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
