लखनऊ के महानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अकबरनगर सौमित्र वन के पास हुई पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़। बदमाश कुलदीप उर्फ ढेला और उसके साथी भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर मे गोली लगी


 

लखनऊ के महानगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अकबरनगर सौमित्र वन के पास हुई पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़। बदमाश कुलदीप उर्फ ढेला और उसके साथी भीड़भाड़ वाले इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

 

 

आज दिनांक 23/24.07.2025 को थाना स्थानीय पुलिस बल टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वास्ते तलाश वांछित अपराधी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन/ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति मामूर थे कि तभी जरिए मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की लखनऊ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर जेब काटने की घटना कारित करने वाले जेब कतरे जो कि फरूखाबाद के निवासी हैं जो की गाजीपुर की तरफ से दो मोटरसाइकिल से सवार होकर बादशाह नगर की ओर जाने वाले हैं।

मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सौमित्र वन के आगे चलकर बंधे आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार दो-दो व्यक्ति काफी तेजी से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों को रोकने का प्रयास किया जिस पर एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर बीच से ही मुड़कर गाजीपुर की तरफ भाग गए व दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो दूसरी मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी से मोटरसाइकिल को बंधा मोड़ की तरफ मोड़कर भागने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति सड़क से लगभग 20 कदम की दूरी पर मोटरसाइकिल से लड़ खड़ा कर गिर गए और भागने लगे।

पुलिस वालों द्वारा सिखलाये हुए तरीके से हिक्मत अमली से दौड़ा कर घेर घार कर पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस वालों को अपने पास आते देख तमंचे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में आत्मरक्षार्थ उसके जानलेवा हमले से बचने के उद्देश्य से पिस्तौल से एक राउंड फायर किया, जिससे वह व्यक्ति घायल होकर गिर गया तथा दूसरा पीछे बैठा हुआ व्यक्ति भागा जिसकी तलाश हेतु पुलिस बल के द्वारा पीछा किया, लेकिन वह व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल गिरे पड़े व्यक्ति को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए व्यक्ति से नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से करीब 25 हजार रूपये नगद एक अदद .315 बोर अवैध तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस सहित बिना नं0 प्लेट की स्पोर्ट बाइक बरामद हुयी। घायलावस्था में गिरफ्तार आरोपी अभियुक्त का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम कुलदीप पुत्र राकेश उम्र 24 वर्ष पता मेहरूपुर रावी थाना कमलगंज फर्रुखाबाद बताया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से जनपद में स्नैंचिंग व पाकेट मारी की घटनाओं में लिप्त था। दिनांक 19.07.2025 को भी उसने महानगर थाना क्षेत्र में जेब काटने की घटना की थी।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए भाउराव देवरस हॉस्पिटल महानगर में भर्ती कराया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में घायलवस्था में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में करीब 17 अभियोग पंजीकृत हैं।

अभियुक्त उपरोक्त पॉकेटमारी की घटना में पूर्व में भी आगरा, शाहजहांपुर व हरदोई जनपद से जेल जा चुका है।

महानगर में पुलिस की गोली से घायल होकर दबोचे गए शातिर बदमाश कुलदीप के फरार साथियों के नाम

1.नीरज उर्फ लंबे पुत्र अतर सिंह उम्र 22 वर्ष।
2.पिंटू पुत्र कुंवर सिंह उम्र 34 वर्ष।
3.प्रकाश पुत्र पुत्तू लाल उम्र 46 वर्ष।

निवासीगण ग्राम महरूपुर रावी कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम तीनों की सरगर्मी से तलाश में जुटी। पुलिस का दावा फरार तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर भेजा जाएगा सलाखों के पीछे।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *