मेटा ने Instagram, Facebook और WhatsApp यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है. अब यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, AI टूल्स, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, फोटो-वीडियो जनरेशन जैसे फीचर्स के लिए हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं. कंपनी फिलहाल इन प्लान्स की टेस्टिंग चुनिंदा देशों में कर रही है, लेकिन भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स पर इसका असर पड़ेगा.

Meta ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका देते हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी इन प्लान्स को दुनियाभर में टेस्ट करेगी, जिसमें भारत भी शामिल है। इस नई सर्विस को “Meta One” नाम दिया गया है, जिसके तहत यूजर्स को कई प्रीमियम और एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए जाएंगे।
कंपनी के मुताबिक, ये प्लान खासतौर पर क्रिएटर्स, बिजनेस यूजर्स और एआई फीचर्स पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। पेड यूजर्स को एडवांस एआई टूल्स, बेहतर कस्टमाइजेशन ऑप्शन, एक्सक्लूसिव फीचर्स और प्रोफेशनल सपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Meta का कहना है कि इससे कंटेंट क्रिएटर्स और छोटे बिजनेस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहतर ग्रोथ और एंगेजमेंट हासिल करने में मदद मिलेगी।

नई कीमतों के अनुसार, Instagram Plus और Facebook Plus सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 3.99 डॉलर प्रति महीना यानी करीब 382 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, WhatsApp Plus का प्लान 2.99 डॉलर प्रति महीना यानी लगभग 287 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि सभी फीचर्स कब तक आम यूजर्स के लिए पूरी तरह रोलआउट किए जाएंगे।
इंस्टाग्राम प्लस के फीचर्स (Instagram Plus)
-
इंस्टाग्राम प्लस से जान सकेंगे आपकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई.
-
Close Friends से ज्यादा कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाने का फीचर मिलेगा.
-
हर हफ्ते एक Story को ज्यादा Reach के लिए Spotlight कर सकेंगे.
-
Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन.
-
बिना नाम दिखाए किसी की Story देख सकेंगे.
-
स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च फीचर मिलेगा.
-
Highlights में सीधे पोस्ट जोड़ सकेंगे, बिना Feed में दिखे.
-
Super Heart Story Reactions का फीचर मिलेगा.
-
ऐप के लिए कस्टम आइकन चुन सकेंगे.
-
प्रोफाइल बायो के लिए अलग-अलग फॉन्ट्स मिलेंगे.
-
प्रोफाइल पर ज्यादा Pins लगाने का ऑप्शन मिलेगा.
Facebook Plus के फीचर्स
-
Instagram Plus जैसे प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे.
-
Audience Insights और Engagement Tools का फायदा मिलेगा.
-
Social Expression के नए फीचर्स दिए जाएंगे.
WhatsApp Plus के फीचर्स
-
ऐप में अलग-अलग Themes लगाने का ऑप्शन दिए जाएंगे.
-
कस्टम Ringtones सेट कर सकेंगे.
-
ज्यादा Chats Pin करने का फीचर मिलेगा.
-
Chat List को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे.
-
Premium Stickers मिलेंगे.
-
साथ ही, Messaging को ज्यादा पर्सनलाइज करने के फीचर्स उपलब्ध होंगे.
कितनी है सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत?
Meta ने अपने यूजर्स के लिए नए AI आधारित सब्सक्रिप्शन प्लान्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही “Meta One” नाम से कई प्रीमियम प्लान लॉन्च कर सकती है, जिनमें एडवांस AI फीचर्स और प्रोफेशनल टूल्स शामिल होंगे। इन प्लान्स का मकसद उन यूजर्स को बेहतर अनुभव देना है, जो Meta AI और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
जानकारी के अनुसार, Meta One Plus प्लान की कीमत 7.99 डॉलर प्रति माह रखी जा सकती है, जबकि Meta One Premium के लिए यूजर्स को 19.99 डॉलर प्रति माह खर्च करने पड़ सकते हैं। इन प्लान्स में AI आधारित स्मार्ट फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और एडवांस टूल्स मिलने की संभावना है।
इसके अलावा कंपनी Meta One Essential नाम का प्लान भी ला सकती है, जिसकी कीमत 14.99 डॉलर प्रति माह बताई जा रही है। इस प्लान में वेरिफाइड बैज, फर्जी अकाउंट से सुरक्षा और बेहतर लिंकशीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह प्लान खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
वहीं, Meta One Advanced प्लान सबसे प्रीमियम माना जा रहा है, जिसकी कीमत 49.99 डॉलर प्रति माह हो सकती है। इसमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ज्यादा विजिबिलिटी, एडवांस एनालिटिक्स, पोस्ट शेड्यूलिंग और ऑडियंस इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही मॉडरेटर एक्सेस और कंटेंट कॉपी होने पर अलर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।
फोटो-वीडियो जनरेशन के एडवांस टूल्स – रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta AI सामान्य यूजर्स के लिए मुफ्त रहेगा, लेकिन पेड प्लान लेने वालों को ज्यादा पावरफुल AI फीचर्स मिलेंगे। इनमें फोटो और वीडियो जनरेशन के एडवांस टूल्स भी शामिल हो सकते हैं। कंपनी आने वाले समय में इन प्लान्स को Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विस्तार देने की तैयारी कर रही है। शुरुआती टेस्टिंग सिंगापुर, ग्वाटेमाला और बोलिविया जैसे चुनिंदा देशों में शुरू की जा सकती है।
About the Reporter
दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.
