अलीगंज अग्निकांड में पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई जारी


 

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे के संबंध में थाना अलीगंज में दिनांक 22 जून 2026 को मुकदमा संख्या 115/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 105, 125, 3(5) तथा उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत चार नामजद अभियुक्तों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। इस मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और घटना में लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपि:

  1. रामकृष्ण उपाध्याय, उम्र 43 वर्ष 

  2. वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , उम्र 62 वर्ष

  3. तूशॉक कृष्णा जायसवाल, 31 वर्ष

  4. सुरेश कुमार शाहू


तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों, जिम्मेदारियों और संभावित लापरवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई लगातार जारी है और जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। प्रशासन इस पूरे प्रकरण को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए सभी तथ्यों की गहन जांच कर रहा है। साथ ही संबंधित भवन, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विवेचना जारी है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Reporter

Journalist at Inside News 24x7 | Website | + posts

दानिश अतीक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह इनसाइड न्यूज़ 24x7 में बतौर न्यूज़ डिर्टेक्टर और रिपोर्टर का काम कर रहे हैं. इससे पहले दानिश अतीक फोटोप्लेयर न्यूज़ में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति, क्राइम और खेल पर लिखना बेहद पसंद है. दानिश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *